इंडिया की रफ़्तार लाइव न्यूज़ update ...
जाम के झाम से मिलेगी निजात:लखनऊ में 280 करोड़ की लागत से बने दो फ्लाइओवर का उद्घाटन आज, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी करेंगे शुभारंभइस फ्लाइओवर का लोकार्पण किया जाएगा।- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी रहेंगे मौजूद
लखनऊ संसदीय क्षेत्र के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नवनिर्मित दो फ्लाईओवर का शिलान्यास कर जनता को सौंपेंगे। इसका निर्माण 280 करोड़ की लागत हुआ है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा समेत लखनऊ के सभी विधायक मंत्री मौजूद रहेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करीब ढाई घंटे लखनऊ शहर में रहेंगे।
क्या है पूरा कार्यक्रम?
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार की सुबह सीधे एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मिनी स्टेडियम विकासनगर में फोरलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा खुर्रमनगर फ्लाईओवर का शिलान्यास कर जनता को समर्पित करेंगे। 280 करोड़ की लागत से 2 फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम है।
लखनऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग 24A के किलोमीटर 2.50 (टेढ़ी पुलिया) पर जंक्शन सुधार सहित चार लेन फ्लाई ओवर का लोकार्पण होगा। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 24A किलोमीटर 5.05 (खुर्रम नगर) जंक्शन सुधार सहित चार लेन फ्लाई ओवर का शिलान्यास होगा।
- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी रहेंगे मौजूद
लखनऊ संसदीय क्षेत्र के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नवनिर्मित दो फ्लाईओवर का शिलान्यास कर जनता को सौंपेंगे। इसका निर्माण 280 करोड़ की लागत हुआ है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा समेत लखनऊ के सभी विधायक मंत्री मौजूद रहेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करीब ढाई घंटे लखनऊ शहर में रहेंगे।
क्या है पूरा कार्यक्रम?
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार की सुबह सीधे एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मिनी स्टेडियम विकासनगर में फोरलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा खुर्रमनगर फ्लाईओवर का शिलान्यास कर जनता को समर्पित करेंगे। 280 करोड़ की लागत से 2 फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम है।लखनऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग 24A के किलोमीटर 2.50 (टेढ़ी पुलिया) पर जंक्शन सुधार सहित चार लेन फ्लाई ओवर का लोकार्पण होगा। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 24A किलोमीटर 5.05 (खुर्रम नगर) जंक्शन सुधार सहित चार लेन फ्लाई ओवर का शिलान्यास होगा।